ऑटो पार्ट्स की दुकान से लाखों का माल चोरी
आगरा, 04 अक्टूबर। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक ऑटो पार्ट्स की दुकान से चोर लाखों रुपए का माल चुरा ले गए। चोर ताले तोड़कर दुकान में घुसे और सामान पार कर दिया। हालांकि ये चोर सीसीटीवी में भी कैद हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
खबरों के मुताबिक, रामबाग टेढ़ी बगिया रोड पर अरोरा पेट्रोल पंप के पास श्री कृष्णा ऑटो पार्ट्स की दुकान है। इसके संचालक बलराम सिंह निवासी नगला किशनलाल हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह सात बजे जब वह दुकान पर पहुंचे तो दुकान के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो माल बिखरा हुआ था और कई महंगे पार्ट्स गायब थे।
सीसीटीवी में तीन चोर दुकान के अदंर घुसकर काउंटर के आसपास रखे सामान को भरते हुए नजर आ रहे हैं। चोर दुकान से लाखों का माल चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
________________________________________

Post a Comment
0 Comments