जन्मे चारों भइया, अवध में बधाइयां
आगरा, 12 सितंबर। अयोध्या बने रामलीला मैदान में शुक्रवार को राम जन्म की लीला का मंचन हुआ।
लीला में राजा दशरथ के सन्तान न होने के कारण अपने कुलगुरू वशिष्ठ के पास जाना, वशिष्ठ द्वारा अंगी ऋषि द्वारा पुत्र कामेष्ठि यज्ञ करवाना, कुण्ड से अग्नि देव का प्रकट होना और हविष्यान्न (खीर) प्रदान करना। राजा दशरथ द्वारा तीनों रानियों कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा को खीर प्रदान करना तथा खीर खाकर तीनों रानियों का गर्भवती होना, भगवान राम के साथ तीनों भाइयों के जन्म लेते ही पूरे अयोध्या में उल्लास छा जाने का मंचन हुआ।
कलाकारों द्वारा भगवान श्री राम की स्तुति के साथ युगल नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा भी एक-दूसरे को बधाई दी गई। खिलौने, मिठाई फल, मेवा, चॉकलेट व टॉफियों का वितरण पूरे पण्डाल में किया गया। मंगल गीत गाये गये तथा महिलाओं द्वारा नृत्य करके भगवान राम के जन्म को मनाया गया। राजा दशरथ की भूमिका अजय अग्रवाल व रानी कौशल्या की भूमिका कल्पना अग्रवाल द्वारा निभाई गई। राम के बाल रूप बनने का सौभाग्य राम आरांश, लक्ष्मण अतीक्ष, भरत ओनीर, शत्रुघ्न शिवाय को मिला।
आरती खेरागढ़ के विधायक भगवान सिंह कुशवाह एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता द्वारा की गई। रामलीला मैदान में अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष तारा चन्द, पूर्व अध्यक्ष जगदीश बागला, भगवान दास बंसल, विष्णु दयाल बंसल, विजय प्रकाश गोयल, मुकेश अग्रवाल, विनोद जौहरी, संजय तिवारी, टी.एन. अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, मुकेश जौहरी, अंजुल बंसल, आनन्द मंगल, रामांशु शर्मा, आयुष तार, प्रवीन गर्ग, राकेश जैन, राकेश अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, मनीष शर्मा, अजय अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, प्रकाश चन्द, निक्की जौहरी, योगेन्द्र अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, अरविन्द अग्रवाल, प्रसुन मंगल, गिरधर शरण, अनुज वर्मा, अशोक गोयल, संजय अग्रवाल, राहुल गौतम आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
शनिवार को सीता जन्म की लीला
रामलीला में शनिवार को सायं 7 बजे सीता जन्म की लीला का मंचन किया जायेगा। राजा जनक राजेश अग्रवाल व रानी सुनयना अंजु अग्रवाल लीला में उपस्थित रहेंगे।
Post a Comment
0 Comments