मोहर्रम के जुलूसों के मद्देनजर रविवार को शहर की कई सड़कों पर ट्रैफिक डाइवर्जन

आगरा, 05 जुलाई। मोहर्रम पर शहरभर में रविवार को  ताजियों के जुलूस निकाले जाएंगे। इसके मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने यातायात व्यवस्था परिवर्तित की है। परिवर्तित व्यवस्था सुबह 10 बजे से जुलूस समाप्ति तक लागू रहेगी।
मिली जानकारी के मुताबिक, धाकरान, सदर भट्टी की ओर जाने वाले कामर्शियल वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वाहन छीपीटोला, बिजलीघर, चक्कीपाट होते हुए जाएंगे। धूलियागंज चौराहे से सदर भट्टी से धाकरान की ओर आने वाले दोपहिया, चार पहिया वाहन सेंट जोंस व हरीपर्वत होकर जाएंगे। पालीवाल पार्क, पीर कल्यानी की ओर से सुल्तानगंज पुलिया की ओर जाने वाले वाहन जीवनी मंडी, वाटरवर्क्स और अन्य वैकल्पिक मार्ग से जाएंगे। सुल्तानगंज की पुलिया से पालीवाल पार्क की ओर वाहन वाटरवर्क्स से जीवनी मंडी व अन्य वैकल्पिक मार्ग से जाएंगे।
इसी प्रकार वाटरवर्क्स, कमला नगर की ओर से विजय नगर, भगवान टॉकीज जाने वाले दो व चार पहिया वाहन सुल्तानगंज पुलिया ओवरब्रिज से जाएंगे। भगवान टॉकीज से कमला नगर, वाटरवर्क्स जाने वाले वाहन सर्विस रोड से न जाकर सुल्तानगंज पुलिया ओवरब्रिज से जाएंगे। सुल्तानगंज पुलिया ओवरब्रिज के नीचे सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा
एत्माद्दौला तिराहे से आंबेडकर पुल पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। वाहन रामबाग, वाटरवर्क्स, जीवनी मंडी होकर जाएंगे। यमुना किनारा से एत्माद्दौला जाने वाले वाहन जीवनी मंडी, वाटरवर्क्स, रामबाग, एत्माद्दौला से जाएंगे। दो-चार पहिया वाहन यमुना किनारा होकर स्ट्रैची ब्रिज से एत्माद्दौला की तरफ आ और जा सकते हैं।
लोहामंडी की ओर से बोदला आने वाले वाहन मदिया कटरा से करकुंज, आवास विकास से जाएंगे। बोदला से लोहामंडी जाने वाले वाहन कारगिल पेट्रोल पंप होकर करकुंज से जाएंगे। रुई की मंडी, भोगीपुरा, सीओडी चौराहों से ऑटो, ई-रिक्शा का आवागमन बंद रहेगा।
तहसील चौराहा से शाहगंज की तरफ ऑटो-ई-रिक्शा का आवागमन नहीं होगा। सेंट जोंस चौराहा से लोहामंडी, बोदला एवं लोहामंडी से कोठी मीनाबाजार मार्ग पर ऑटो-ई-रिक्शा का आवागमन बंद रहेगा। सदर भट्टी चौराहा से मीरा हुसैनी तिराहा व हींग की मंडी पुलिया की तरफ समस्त प्रकार के व्यवसायिक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
बिजलीघर चौराहे से सुभाष बाजार तिराहा, मदीना होटल तिराहा, सदर भट्टी की ओर ऑटो, ई-रिक्शा का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यह सभी ऑटो, ई-रिक्शा औलिया रोड से छीपीटोला से रावली होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। अबुल उलाह दरगाह से सुल्तानगंज पुलिया सर्विस रोड पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
__________________


ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments