आगरा में 25 पुलिसकर्मी और निलंबित, दो दिन में 56 सस्पेंड || भ्रष्टाचार और ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई

आगरा, 13 जून। पुलिस कमिश्नरेट में लगातार दूसरे दिन भ्रष्टाचार और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हुई है। बुधवार को सिटी जोन के 31 पुलिसकर्मियों के निलंबन के बाद गुरुवार रात को पूर्वी और पश्चिमी जोन के 25 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया।
पश्चिमी जोन के डीसीपी सोनम कुमार ने 23 तो पूर्वी जोन के डीसीपी अतुल शर्मा ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया। दो दिन में 56 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।
पश्चिमी जोन में इन पर हुई कार्रवाई
1. उप निरीक्षक रामजस यादव थाना बसई जगनेर।
2. उ.नि. प्रताप सिंह थाना अछनेरा।
3. उ.नि. सतेन्द्र त्रिपाठी थाना सैंया।
4. उ.नि. प्रशिक्षु करन सिंह थाना इरादतनगर।
5 कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए अभय कुमार थाना
किरावली।
6. मुख्य आरक्षी आदित्य कुमार थाना इरादतनगर।
7. मुख्य आरक्षी सौरभ चौहान थाना एत्मादपुर।
8. मुख्य आरक्षी राजकुमार थाना खेरागढ।
9. मुख्य आरक्षी उपेन्द्र सिंह थाना बसई जगनेर।
10. उर्दू अनुवादक/वरिष्ठ सहायक उमर दराज थाना मलपुरा।
11. आरक्षी अमित कुमार थाना अछनेरा।
12. आरक्षी विकास कुमार थाना इरादतनगर।
13. आरक्षी कुलदीप कुमार थाना खेरागढ।
14. आरक्षी अक्षय कुमार थाना खेरागढ।
15. आरक्षी योगेन्द्र सिंह थाना जगनेर।
16. आरक्षी सौरभ प्रताप थाना जगनेर।
17. आरक्षी सतेन्द्र चौधरी थाना एत्मादपुर।
18. आरक्षी अकुर थाना सैंया।
19. आरसी दिग्विजय सिंह, थाना सैंया।
20. आरक्षी अरुण कुमार थाना सैंया।
21. आरक्षी श्यामवीर सिंह थाना बरहन।
22. आरक्षी प्रवीन कुमार थाना खन्दौली।
23. आरक्षी रविकान्त थाना सैंया।
पूर्वी जोन में इन पर हुई कार्रवाई
1. उ.नि. प्रशिक्षु मिनाली चौधरी, थाना शमसाबाद
2. हेड कांस्टेबल सुबोध कुमार थाना डौकी।
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments