आगरा कालेज के पूर्व प्राचार्य ने उच्च शिक्षा मंत्री से स्वयं को खतरा बताया, सीएम को लिखा पत्र
आगरा, 12 मार्च। आगरा कॉलेज प्राचार्य पद को लेकर चल रहे विवाद में नया मोड़ आ गया है। पूर्व प्राचार्य प्रो. अनुराग शुक्ला ने प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से खुद को जान का खतरा बताया है। प्रो. शुक्ला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सुरक्षा मांगी है। उन्होंने वर्तमान कार्यवाहक प्रिंसिपल पर भी आरोप लगाए हैं।
प्रो. अनुराग शुक्ला को विगत 13 फरवरी को निलंबित कर दिया गया था। उन पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे थे। उनकी जगह अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सीएके गौतम को कार्यवाहक प्राचार्य बनाया गया। इसके बाद प्रो. अनुराग शुक्ला इलाहाबाद हाईकोर्ट चले गए। कोर्ट से उन्हें स्टे मिल गया था। कोर्ट ने प्रो. अनुराग शुक्ला को ही प्राचार्य पद पर कार्यरत रहने के आदेश दिए थे।
प्रो. शुक्ला ने अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उसमें कोर्ट के आदेश का पालन कराने की मांग की है। पत्र में लिखा है कि डॉ. गौतम वरिष्ठता में सोलहवें नंबर पर हैं। प्रो. शुक्ला ने आरोप लगाया है कि डॉ. गौतम खुलेआम कह रहे हैं कि किसी भी कोर्ट का आदेश हो, प्रो. शुक्ला को प्राचार्य नहीं बनने दिया जाएगा।
प्रो. शुक्ला ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री को लिखा है कि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय आगरा कॉलेज के पूर्व छात्र भी हैं। शुक्ला ने उनसे खुद को और परिवार को खतरा बताया है और सशस्त्र सुरक्षा की मांग की है जो 24 घंटे साथ रहें।
Post a Comment
0 Comments