सिक्खों के नगर कीर्तन का जगह-जगह भव्य स्वागत

आगरा, 21 जनवरी। सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुद्वारा माईथान से शुरू हुए नगर कीर्तन में शहर भर के रागी जत्थे गुरवाणी का गायन करते हुए चल रहे थे। जगह-जगह नगर कीर्तन का स्वागत किया गया।
गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के आगे संगत झाड़ू लगाकर रास्ते को साफ करते हुए चल रही थी। नगर कीर्तन गुरुद्वारा माई थान से शुरू होकर संत बाबा केहर सिंह बालूगंज पहुंचा, जहां प्रधान इंद्रजीत सिंह गुजराल, मनमोहन सिंह, राजिंदर सिंह मिट्ठू, अमरजीत सिंह सेठी ने सहयोगियों का भव्य स्वागत किया।
नगर कीर्तन में इस साल सबसे आगे गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी चल रही थी। सबसे पहले प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने पालकी साहिब को विराजमान कराया। पंज प्यारे गुरुद्वारा नानकपाड़ा से आए। डीबी संतोख सिंह खालसा इंटर कॉलेज, गुरु तेग बहादुर हायर सेकेण्डरी खालसा स्कूल ने पीटी और भांगड़ा की प्रस्तुति दी। शहनाई, ढोल तांसे, बैंडबाजों की सुर लहरी, शहीदों की झांकियां मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहे। पुरातन अस्त्र शस्त्रों के करतब संत सिपाही रंजीत अखाड़े द्वारा दिखाए गए। जाल, ढाल, तलवार, कटार आदि के साथ पहली बार धनुष के हाइटेक स्वरूप क्रॉसबो का प्रदर्शन भी किया गया। गतका में शामिल बच्चियों की हिम्मत ने सभी को हैरान कर दिया। नगर कीर्तन में चार साहिबजादों की झांकियों में शहादत दिखाई गई। नगर कीर्तन में सबके आगे कमांडर की जीप पर हरमिंदर सिंह पाली एवं सिक्ख इतिहास की जानकारी देते हुए चल रहे थे। उसके पश्चात 23 घोड़ों पर नौजवान चल रहे रहे। सुखमनी सेवा का वीर महेंद्र पाल सिंह, रिंकू गुलाटी, सतपाल बत्रा, हरजिंदर सिंह, शनटी आनद की अगुवाई कीर्तन जत्था चल रहा था। गुरुद्वारा गुरु का ताल का सबसे विशाल जत्था मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह की अगुवाई में सेवक जत्था गुरु का ताल पुरातन युद्ध कला शस्त्र विधा का संत सिपाही रंजीत अखाड़ा के नौजवान प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे।
गुरुद्वारा माईथान के प्रधान कंवलदीप सिंह, पाली सेठी, समन्वयक बंटी ग्रोवर, वीरेंद्र सिंह, परमात्मा सिंह व्यवस्था प्रमुख, प्रवीण अरोरा, राजदीप सिंह, परमजीत सिंह मक्कड़, बंटी चावला आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। राणा रंजीत सिंह एवं वात्सल्य उपाध्याय नगर कीर्तन को व्यवस्थित कर रहे थे। मार्ग में अनेक जगह स्वागत व पुष्पवर्षा का सिलसिला चलता रहा। सर्व समाज की तरफ से स्वागत किया गया। मुस्लिम समाज ने भी कई जगह स्वागत किया। भारतीय मुस्लिम परिषद, उत्तर प्रदेश सर्व दलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी ,ऊंची मस्जिद उमर फारुख के मौ याकूब, इरफान सलीम, समी अघाई, अशफाक अहमद, बुंदन मिया ने सुलहकुल नगरी की छाप प्रस्तुत की। पी गीता मंदिर जगदीश बत्रा हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री की पत्नी प्रीति उपाध्याय ने पालकी साहिब के आगे झाडू भी लगाई। वे काफी देर तक नगर कीर्तन में पैदल भी चलीं। गुरवाणी का गायन भी किया। गुरुद्वारा माईथान पर मनोज कुमार, नितिन कोहली को सरोपा देकर सम्मानित किया गया।
_______________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments