आगरा को नेहरू हॉकी में तीसरा स्थान, मुरादाबाद ने मैच के दौरान मैदान छोड़ा
आगरा, 14 सितम्बर। झांसी में खेली जा रही स्कूलों की प्रदेशीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता (अंडर 17) में आगरा की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
आज आगरा का मुरादाबाद की टीम से मुकाबला हुआ। पहले क्वार्टर में ही आगरा 6-0 की बढ़त बना ली। दूसरे क्वार्टर में मुरादाबाद ने मैच बीच में ही छोड़ दिया। मुरादाबाद की पूरी टीम मैदान छोड़कर बाहर निकल गई। इस पर निर्णायक मंडल ने आगरा को विजयी घोषित कर दिया।
आगरा की टीम के मैनेजर संजय नेहरू, केपी सिंह यादव तथा टीम कोच हिमांशु शर्मा, दिलीप शर्मा रहे। टीम के तीसरे स्थान पर रहने पर आरपी शर्मा संयुक्त शिक्षा निदेशक, दिनेश कुमार जिला विद्यालय
निरीक्षक, वीरेंद्र सिंह सह जिला विद्यालय निरीक्षक, मंडलीय संयोजक बालक वर्ग कुंवर राजवीर सिंह, मंडलीय संयोजक बालिका वर्ग महेश चंद त्यागी, डॉ अनिल वशिष्ठ, डॉ यतेद्र पाल सिंह, जगदीप सिंह साहनी आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
__________________________
Post a Comment
0 Comments