दूल्हा सैंडल नहीं लाया तो दुल्हन ने किया शादी से इंकार


आगरा, 05 नवम्बर। आगरा-धौलपुर सैंया क्षेत्र के गांव जोधपुर में एक विवाह के दौरान दूल्हे द्वारा दुल्हन की सैंडल न लाने पर विवाह बीच में ही टूट गया। दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। काफी प्रयास के बाद भी दूल्हे को बिना दुल्हन लौटना पड़ा।
राजस्थान के मनियां निवासी दूल्हा कान्हा उर्फ केदार सिंह का विवाह सम्मेलन के दौरान खेरागढ़ क्षेत्र के गांव नगला सोन निवासी दुल्हन के साथ के सम्पन्न हुआ। विदाई की रस्म सोन के नगला से होनी थी। शुक्रवार रात में बरात गांव पहुंच गई, लेकिन दुल्हन के लिये सैंडिल न लाना दूल्हे को भारी पड़ गया। सैंडिल न लाने पर दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया।
दूल्हा पक्ष के लोगों ने 112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया, लेकिन दुल्हन ने साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि बराती शराब पीकर दुल्हन के गांव पहुंचे थे, वहीं कुछ लोग दूल्हे को मिर्गी आने की बात भी कह रहे है। देर रात तक चले हंगामे के बाद आखिर दूल्हा बिना दुल्हन के ही लौट गया। आसपास के गांवाें में भी इस मामले की चर्चा चल रही है।

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments