स्पाइसजेट की नान शेड्यूल फ्लाइट ने कराई खेरिया एयरपोर्ट स्टाफ की कवायद!

आगरा, 13 नवम्बर। स्पाइस जेट की एक फ्लाइट की ताजनगरी में देर रात लैंडिंग यहां खेरिया हवाई अड्डे पर स्टाफ के लिए कवायद का सबब बन गई। स्पाइसजेट की नान शेड्यूल फ्लाइट को गुरुवार की शाम यहां आना था। इसकी जानकारी तो दी गई, लेकिन तय समय पर फ्लाइट नहीं आई और न उसके विलम्ब से आने की जानकारी समय रहते दी गईं। इसके बाद रात साढ़े दस बजे अचानक फ्लाइट आने पर आनन-फानन में स्टाफ को बुलाया गया और सभी इंतजाम कर फ्लाइट को सुरक्षित उतारा गया। 
विमान में करीब अस्सी विदेशी यात्री सवार थे। सभी रात्रि प्रवास करने के बाद आज शुक्रवार की दोपहर फ्लाइट से ही दिल्ली रवाना हो गए।
खेरिया हवाई अड्डे केे निदेशक विवेक शर्मा ने मीडिया को बताया कि यहां हवाई अड्डे पर शेड्यूल फ्लाइटों के अलावा नॉन शेड्यूल फ्लाइटों का आना-जाना भी रहता है। उन्होंने बताया कि नॉन शेड्यूल फ्लाइटें एक प्रकार से चार्टर विमान सेवाओं की तरह होती हैं और खेरिया हवाई अड्डे पर ऐसी फ्लाइटें आती रहती हैं। 
गुरुवार की सुबह स्पाइसजेट की नान शेड्यूल फ्लाइट के आने की जानकारी मिली। वाराणसी से यह फ्लाइट शाम साढ़े चार बजे आनी थी लेकिन फ्लाइट कितने बजे आएगी? किसी कारणवश इसकी सटीक जानकारी नहीं दी गई। शाम सात बजे के बाद एयरपोर्ट स्टाफ अपने घर चला गया। 
इस बीच रात दस बजे स्पाइस जेट विमान के आने की जानकारी मिली। जिस पर स्टाफ को रात में एयरपोर्ट बुलाया गया। एटीसी एयरफोर्स से संपर्क किया गया और विमान के लैंडिंग की अनुमति मांगी गई। रात साढ़े दस बजे विमान आगरा के आसमान पर पहुंच गया। एटीसी ने विमान की सफल लैंडिंग कराई।
विमान में सवार सभी 80  विदेशी यात्री रात्रि प्रवास करने के बाद दोपहर ढाई बजे नई दिल्ली के लिए विमान से रवाना हो गए। 
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments