राम बरात में बीपी ऑयल मिल घटिया आजम खां से साउंड ट्रॉलियां हटा लेंगे सभी बैंड?

आगरा, 01 अक्टूबर। श्री रामलीला महोत्सव के दौरान निकलने वाली श्री राम बारात शोभायात्रा को लेकर शहर के बैंड संचालकों ने बड़ा निर्णय लिया है। मिलन बैंड के संचालक सुनील शर्मा ने कि बैंड संचालकों ने सर्वसम्मति से तय किया है कि बी.पी. ऑयल मिल तक पहुंचने के बाद सभी अपनी साउंड ट्रॉलियों को स्वेच्छा से शोभायात्रा से अलग कर लेंगे। उसके आगे केवल बैंड के कारीगर पैदल ध्वनि यंत्र बजाते हुए शोभायात्रा के साथ चलेंगे।
 
सुनील शर्मा के अनुसार, बैंड संचालकों ने बताया कि वे वर्षों से राम बारात में सेवाएं देते आ रहे हैं। शोभायात्रा में विलंब का मुख्य कारण घटिया चौराहा से फुलट्टी, किनारी बाजार, रावतपाड़ा तक का संकरा मार्ग है, जहां बड़ी साउंड ट्रॉलियों को निकलने में दिक्कत होती है। साथ ही छिली ईंट रोड, फुलट्टी के पास मित्तल हॉस्पिटल है, जहां गंभीर मरीज भर्ती रहते हैं और तेज आवाज से उन्हें परेशानी होती है। इसी को देखते हुए बैंड संचालकों ने उपरोक्त निर्णय लिया। 
सुनील शर्मा ने कहा कि बैंड संचालकों ने प्रशासन और श्री रामलीला कमेटी से इस निर्णय से अवगत होकर सहयोग की अपील की है, ताकि शोभायात्रा सुचारू और समय पर संपन्न हो सके।
______________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments