सीईसी ज्ञानेश कुमार के समर्थन में माथुर वैश्य समाज का शांति मार्च

आगरा, 01 अक्टूबर। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर हुए विरोध-प्रदर्शन के बाद माथुर वैश्य समाज खुलकर उनके समर्थन में आ गया। गुरुवार को अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के बैनर तले पंचकुइयां स्थित माथुर वैश्य भवन से सुभाष पार्क तक शांति मार्च निकाला गया। मार्च में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
यह मार्च ऐसे समय में निकला है, जब 28 सितंबर को विजय नगर स्थित ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था और गेट पर आपत्तिजनक शब्द लिखे थे। इस मामले में पुलिस ने छह कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था।
 
समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, लेकिन किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के निजी आवास को निशाना बनाना गलत है। इसी के विरोध में यह शांति मार्च निकाला गया।
मार्च में फतेहाबाद क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग आगरा पहुंचे। मार्च के दौरान लोगों ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के समर्थन में एकजुटता दिखाई और शांति बनाए रखने का संदेश दिया।
________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments