दशहरा शोभायात्रा में तीन दिन शेष, मंदिर कमेटी ने आरोपों को किया खारिज

आगरा, 16 अक्टूबर। जटपुरा मंदिर से निकलने वाली दशहरा शोभायात्रा में तीन दिन शेष हैं। मंदिर कमेटी के कुछ सदस्यों ने भी शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर पार्षदों के एक दिन पूर्व लगाए गए आरोपों को खारिज किया। कहा- राजनीति नहीं, जिम्मेदारी लेकर राम का काम करें।
अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने रसीद बुक पेश कर कहा- आरोप बेबुनियाद हैं। दादा-पिता ने 50 साल मंदिर सेवा की। मुझे सपा ज्वाइन करने के कारण हटाया जा रहा है। वर्ष 2023 में समिति नहीं बनी तो 56,809 रु घाटा हुआ। वर्ष 2024 में अध्यक्ष बनने पर घाटा पूरा कर 1,43,462 रु बचाकर दिए, वर्ष 2025 में 1,07,558 रु बचाए।
प्रबंधक रामदास कटारा ने कहा- तीन साल से दीवार टूटी है, किसी ने सुध नहीं ली। कार्यकारी अध्यक्ष हर्षित पाठक बोले- नालियां भरी हैं, कचरा है, ध्यान नहीं, सिर्फ पद की राजनीति हो रही है।
इस अवसर पर राजपाल यादव, पापे भाई, महेश लोधी, कमल अग्रवाल, विनोद राजपूत, नैमी यादव, दिनेश यादव, देव शर्मा, टीटू पंडित, हर्ष यादव, जय किशन लोधी, नीरज राजपूत उपस्थित थे।

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments