कांग्रेस सेवादल का 'चलो घर की ओर' अभियान, लोहामंडी में ध्वज वंदन
आगरा, 25 अक्टूबर। कांग्रेस सेवादल द्वारा 'चलो घर की ओर' अभियान के तहत लोहामंडी में ध्वज वंदन एवं कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य मनोज जैन बौहरा के नेतृत्व में हुआ। अध्यक्षता सेवादल अध्यक्ष सचिन यादव ने की। ध्वजारोहण शहजाद खान और दिनेश बाबू शर्मा ने किया।
वक्ताओं ने कांग्रेस के इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान को याद करते हुए पुराने कांग्रेस परिवारों से फिर जुड़ने की अपील की। मनोज जैन बौहरा ने संगठन को मजबूत करने और भाईचारे का संदेश घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।
इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों, भ्रष्टाचार और सीबीआई-ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग पर भी चर्चा हुई।
संचालन राम वकील धाकरे ने किया। इस मौके पर अनिल शर्मा, मधुरिमा शर्मा, सत्येंद्र कुमार, अनुज शिवहरे, राजीव गुप्ता, धर्मेंद्र शर्मा, अहमद हसन, सोनू कंजोलिया, रश्मि सिंह, हरीश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments