संस्कार भारती के रंगोदय महोत्सव में देशभर के रंगकर्मियों का संगम, दूसरे दिन छह नाटकों ने जीता दिल

आगरा, 23 अक्टूबर। संस्कार भारती नाट्य केंद्र  द्वारा अवधपुरी में चल रहे चार दिवसीय रंगोदय महोत्सव के दूसरे दिन रंगग्राम पूरी तरह से रंगकर्मियों से गुलजार हो गया। देश के विभिन्न प्रांतों से आए सांस्कृतिक दलों ने अपनी अभिनय प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
दूसरे दिन मंचित हुए 6 शानदार नाटक
शाम 5 बजे से शुरू हुई नाट्य प्रतियोगिता में एक के बाद एक 6 नाटकों का मंचन हुआ:
1.  *अंतर्द्वंद:* साईं आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी, जमशेदपुर (झारखंड) द्वारा। लेखिका प्रेमांजलि सागर, निर्देशिका प्रीती सागर।
2.  *शिल्पी की जीवन गाथा:* तक्षशिला, गुवाहाटी (असम) द्वारा। लेखक पाखिला कलिता, निर्देशक डॉ. अरुणिमा बरुआ।
3.  *म्यूजियम:* गीता थियेटर, जमशेदपुर द्वारा। लेखक सुमेध, निर्देशक प्रेम कुमार दीक्षित।
4.  *सृष्टि का आखिरी आदमी:* कोशिश सोशल कल्चरल वेलफेयर सोसाइटी, बैतूल (मध्य प्रदेश) द्वारा। लेखक धर्मवीर भारती, निर्देशक शिरीष कुमार सोनी।
5.  *शमशान महापर्व:* विंज एंटरटेनमेंट फिल्म्स, गिरिडीह (झारखंड) द्वारा। लेखक मधुकर जैन, निर्देशक विनीत स्वरूप सिन्हा।
6.  *अज्ञात:* शिवायु ड्रामेटिक सोसाइटी, दिल्ली द्वारा। लेखक आयुष चंद्र मौर्य, निर्देशक सिमरनजीत सिंह।
विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान
महोत्सव के दौरान रंगमंच के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विशिष्ट शख्सियतों को सम्मानित भी किया गया:
- *संगीत मनीषी केशव तलेगांवकर सम्मान:* मृणाल दास, गुवाहाटी (असम)
- *संगीत मनीषी श्री कृष्ण तिवारी सम्मान:* शिरीष सोनी, बैतूल (म.प्र.)
- *राधारानी सम्मान:* कनिका इंगति (असम)
- *कर्मयोगी मीना चतुर्वेदी सम्मान:* प्रेमांजलि सागर (झारखंड)
- *श्री लीलाधर वर्मा सम्मान:* अनिकेत करन (जमशेदपुर)
- *स्वामी विवेकानंद सम्मान:* प्रेम दीक्षित (जमशेदपुर)
- *शिक्षा मनीषी राज कुमार कुलश्रेष्ठ सम्मान:* सिमरनजीत सिंह (दिल्ली)
इससे पूर्व द्वितीय दिवस का शुभारंभ मुख्य संरक्षक डॉ. राहुल राज और संदेश जैन ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक निदेशक केशव प्रसाद सिंह ने की, जबकि स्वागत अध्यक्ष पंकज सक्सेना ने किया। मंच संचालन कार्यकारी निदेशक अजय दुबे और नाट्य प्रतियोगिता का संचालन नीता तिवारी ने किया। निर्णायक मंडल में कोलकाता से डीएन सिंह, प्रयागराज से अजीत बहादुर और आगरा से पंकज सक्सेना शामिल रहे। इस अवसर पर संरक्षक डॉ. महेश धाकड़ सहित उमेश अमल, विश्वनिधि मिश्र, पार्थो सेन, टोनी फास्टर, मनोज सिंह, जेके शर्मा सहित बड़ी संख्या में रंगप्रेमी मौजूद रहे।
_____________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments