महिलाओं को ब्लैकमेल करने पर खंदौली और एत्माददुद्दौला में मुकदमे दर्ज

आगरा, 18 अक्टूबर। जिले में महिलाओं और युवतियों को डराने-धमकाने और ब्लैकमेल करने के दो गंभीर मामले सामने आए हैं। खंदौली और एत्माददुद्दौला थाने में पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खंदौली में नाबालिग से यौन शोषण, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग का आरोप
खंदौली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी की मां ने शिकायत दी है। आरोप है कि यश चौधरी नाम के युवक ने किशोरी का यौन शोषण किया और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी।
शिकायत में कहा गया है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपये की मांग की गई। इसमें दीपक और दद्दा उर्फ तिलक सिंह पर भी धमकी और वसूली में शामिल होने का आरोप है। न्यू कुबेर होटल एंड रेस्टोरेंट के संचालक का नाम भी एफआईआर में शामिल है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वीडियो और वसूली के साक्ष्यों की जांच शुरू की है।
एत्माददुद्दौला में इंस्टाग्राम से बदनाम करने का आरोप
दूसरे मामले में एक युवती ने सुहैब नाम के युवक पर आरोप लगाया है कि वह जबरन मिलने का दबाव बना रहा था। इनकार करने पर युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए युवती के परिजनों और रिश्तेदारों को मैसेज भेजकर बदनाम करने की कोशिश की। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस दोनों मामलों में सोशल मीडिया मैसेज, बयान और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments