मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज प्रस्तावित आगरा दौरा रद्द

आगरा, 16 अक्टूबर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज शुक्रवार को प्रस्तावित आगरा दौरा रद्द हो गया। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारणवश यह निर्णय लिया गया। 
जिला सूचना कार्यालय ने यह जानकारी दी। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यहां शिवाजी म्यूजियम का निरीक्षण करना था और फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान पर विधानपरिषद के लिए भाजपा के शिक्षक, स्नातक प्रत्याशियों के समर्थन में सभा करनी थी। उनका दिवंगत विधायक छोटेलाल वर्मा के निवास पर श्रद्धांजलि देने जाने का भी कार्यक्रम था।
गुरुवार दोपहर से बिगड़े मौसम के मिजाज से तैयारियों पर असर पड़ा था। शुक्रवार की सुबह भी रुक-रुक कर होती रही। इस कारण मुख्यमंत्री का दौरा स्थगित करने का निर्णय लिया गया। टाटा मैदान में बने जनसभा स्थल से भाजपा कार्यकर्ताओं की वापसी शुरू हो गई।
______________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments