कार्डियोलॉजी कॉन्फ्रेंस में पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों और युवा डॉक्टरों को इकोकार्डियोग्राफी का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण

आगरा, 25 अक्टूबर। आगरा इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी सोसाइटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस कार्डियोलॉजी आगरा के दूसरे दिन रविवार को होटल होलीडे इन में हैंड्स-ऑन इको वर्कशॉप का आयोजन हुआ।
वर्कशॉप में पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों और युवा डॉक्टरों को इकोकार्डियोग्राफी का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिया गया। दिल के वाल्व, मांसपेशियों की जांच, इजेक्शन फ्रैक्शन की माप, वाल्वुलर हार्ट डिजीज, हार्ट ट्यूमर, क्लॉट और पल्मोनरी एम्बोलिज्म जैसी बीमारियों का इको से निदान सिखाया गया।
आयोजन सचिव डॉ. सुवीर गुप्ता ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से मरीजों का समय पर निदान और सही इलाज संभव होगा, जिससे अमूल्य जीवन बचेंगे।
प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. शरद पालीवाल ने कहा कि इकोकार्डियोग्राफी हृदय रोगों की समय पर पहचान के लिए अनिवार्य उपकरण है। इससे दिल के छेद, वाल्व खराबी, सूजन और पानी की सटीक जानकारी मिलती है।
विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार गुप्ता, डॉ. अनुराग जैन और डॉ. जय बाबू ने कहा कि हर इमरजेंसी और आईसीयू में इको मशीन और प्रशिक्षित स्टाफ जरूरी है।
इस मौके पर डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव, एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. टीपी सिंह सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे। वर्कशॉप में आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा सहित आसपास के मेडिकल कॉलेजों के छात्रों ने हिस्सा लिया।
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments