डॉ. गिरीश गुप्ता विश्व जागृति मिशन से 'धर्म मूर्ति' सम्मान से अलंकृत

आगरा, 03 अक्टूबर। सुधांशु महाराज द्वारा स्थापित विश्व जागृति मिशन, आनंद धाम आश्रम दिल्ली के 30वें श्रद्धा पर्व पर रेस्पेक्ट एज इंटरनेशनल के सह संस्थापक डॉ. गिरीश चंद्र गुप्ता को 'धर्म मूर्ति' सम्मान प्रदान किया गया। समारोह दो अक्टूबर को आयोजित हुआ। पुष्प गुच्छ, शॉल, स्वर्ण-रजत पत्र और मिशन की पुस्तकें भेंट कर आठ विभूतियों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित विभूतियों में अश्वनी उपाध्याय (सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता), पद्मश्री डॉ. रणदीप गुलेरिया (पूर्व निदेशक एम्स), बाल स्वरूप राही (साहित्य अकादमी), पद्मश्री प्रो. मंगला कपूर, विनोद जोशी (लोक कला संवर्धन), अनुप्रिया नागर (फिल्म निर्माता), राम मनोहर मिश्रा (दिल्ली पुलिस), नंदलाल खत्री (पूर्व अध्यक्ष चैंबर ऑफ कॉमर्स अमरावती) के साथ बी.के. चतुर्वेदी, पूर्व कैबिनेट सचिव पद्मभूषण सहित अन्य विशिष्टजन थे।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि संस्था स्कूल-कॉलेजों के माध्यम से युवाओं को माता-पिता की सेवा और भारतीय संस्कृति के अनुरूप जीवन का संदेश दे रही है। कार्यक्रम में गुरुकुल के छात्रों ने वृद्ध सम्मान पर नाटक प्रस्तुत किया। विश्व जागृति मिशन के देश में 15 राज्यों में 40 आश्रम, गौशाला, अस्पताल, गुरुकुल हैं।
___________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments