आकस्मिक दुर्घटना के कारण स्थगित रहा श्रीरामलीला का मंचन, अब रविवार को होगी पुष्प वाटिका, ताड़का वध एवं धनुष यज्ञ की लीला

आगरा, 03 अक्टूबर। उत्तर भारत की ऐतिहासिक श्रीरामलीला में शनिवार को होने वाली पुष्प वाटिका और ताड़का वध लीला का मंचन आकस्मिक दुर्घटना के कारण प्रारंभिक आरती के बाद स्थगित कर दिया गया। आकस्मिक दुर्घटना में मैदान में कार्य करते समय एक कर्मचारी का निधन होने की जानकारी मिली है।
श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल तथा महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि आकस्मिक दुर्घटना के कारण शनिवार की लीला को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। 
अब रविवार को पुष्प वाटिका, ताड़का वध एवं धनुष यज्ञ लीला का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व वर्ष 2007 में कमेटी के तत्कालीन रामलीला के मुख्य संचालक रवि कुमार अग्रवाल का आकस्मिक निधन हो जाने के कारण भी आरती के बाद उस दिन की लीला का मंचन स्थगित कर दिया गया था।
__________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments