राम-जानकी विवाहोत्सव के लिए जनकपुरी समिति ने मुख्यमंत्री योगी को दिया निमंत्रण

आगरा, 01 अक्टूबर।  जनकपुरी महोत्सव समिति ने गुरुवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को महोत्सव में आने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आयोजन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वचन दिए।
मुख्यमंत्री आवास पर हुई भेंट के दौरान श्री रामलीला कमेटी आगरा के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के मार्गदर्शक अजय गर्ग (अवागढ़), स्वागत अध्यक्ष अरविंद शर्मा, मुख्य संयोजक मनोज बंसल और मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय गोयल मौजूद रहे।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि जनकपुरी महोत्सव सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भगवान राम और मां जानकी के विवाह की दिव्य स्मृति को जीवंत करने वाला ऐतिहासिक-सांस्कृतिक उत्सव है। इसमें सनातन परंपरा, भारतीय संस्कृति और लोकमंगल का समन्वय दिखता है। 
 
समिति ने मुख्यमंत्री के आशीर्वाद के लिए आभार जताते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद श्रद्धालुओं और आयोजन से जुड़े सभी लोगों के लिए प्रेरणा है।
जनकपुरी महोत्सव समिति ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से भी उनके आवास पर भेंट कर महोत्सव में पधारने का निमंत्रण दिया।
____________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments