कल तीन से ‘मीट एट आगरा’ : एक छत के नीचे जुटेगा फुटवियर उद्योग

आगरा, 02 अक्टूबर। फुटवियर उद्योग के 18वें अंतरराष्ट्रीय फेयर ‘मीट एट आगरा’ के लिए सींगना स्थित आगरा ट्रेड सेंटर सजकर तैयार है। आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैम्बर (एफमेक) द्वारा आयोजित यह फेयर तीन से पांच अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 10 से शाम छह बजे तक चलेगा।
शुक्रवार को प्रेसवार्ता में एफमेक अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने बताया कि थीम ‘डिस्कवर-क्रिएट-कनेक्ट-ग्रो’ है। करीब 250 एग्जीबिटर्स भाग ले रहे हैं, जिनमें 8 चाइनीज एग्जीबिटर्स भी हैं। हॉल बी में चाइना पवेलियन विशेष आकर्षण रहेगा जहां कंपोनेंट्स, मटीरियल्स और मशीनरी का प्रदर्शन होगा।
कन्वीनर पूरन डावर ने बताया कि वर्ल्ड फुटवियर ईयरबुक 2026 के अनुसार दुनिया में 2460 करोड़ जोड़ी उत्पादन में भारत ने 300 करोड़ जोड़ी के साथ 12.2% हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान बनाए रखा है।
उपाध्यक्ष राजीव वासन और राजेश सहगल ने कहा कि गुणवत्ता, डिजाइन और आधुनिक तकनीक से वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।
महासचिव प्रदीप वासन ने बताया कि 4 अक्टूबर को बाइंग एजेंट्स-फैक्ट्री ओनर्स संवाद और 5 अक्टूबर को एग्जीबिटर्स सम्मान समारोह होगा। फेयर कमेटी चेयरमैन माला खेड़ा ने बताया कि उद्घाटन 3 अक्टूबर सुबह 11 बजे पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह करेंगे।
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments