सीता जी की मेहंदी से सजा एंथम, "राम नाम की मेहंदी..." पर झूमे भक्त
आगरा, 05 अक्टूबर। आवास विकास कॉलोनी स्थित एंथम सोमवार शाम मिथिला बन गया। जनकपुरी महोत्सव में माता जानकी के मेहंदी-संगीत समारोह में "आजु सखि मंगल गावहु" की भावधारा गूंजी। फूलों और केले के फूलबंगले से सजे परिसर में धानी रंगत की सजावट ने विवाहोत्सव का उल्लास भर दिया।
बग्गी पर सवार होकर माता जानकी की स्वरूप पहुंची तो सखियों ने मंगल गीत गाकर स्वागत किया। राजा जनक स्वरूप अशोक गोयल, रानी सुनयना लता गोयल और जनक परिवार ने जानकी सहित सखियों के हाथों में मेहंदी लगाकर रस्म निभाई। शोभिक गोयल, मोहित गोयल, स्मृति गोयल, रिनी गोयल, कमलनयन, सुनीता मित्तल सहित परिवारजनों ने मेहंदी लगाई।
मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक दिनेश जी रहे, अजय गर्ग अवागढ़ ने आरती उतारी। भजन गायिका तृप्ति शाक्या ने "राम नाम की मेहंदी लगाकर घूंघट में शरमाऊंगी" भजन गाया तो पूरा परिसर झूम उठा। महिलाएं देर रात तक नाचती-गाती रहीं।
मंगलवार शाम 6 बजे भावना एस्टेट रोड की जनकपुरी से सीता जी का डोला निकलेगा।
Post a Comment
0 Comments