एनएसयूआई ने फूंका आगरा कॉलेज प्राचार्य का पुतला, बर्खास्तगी की मांग

आगरा, 29 अक्टूबर। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर गेट पर गुरुवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आगरा कॉलेज के प्राचार्य का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुतले को लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कई मिनट तक छीना-झपटी हुई। कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य को पद से हटाने और बर्खास्त करने की मांग को लेकर नारेबाजी की।
एनएसयूआई का कहना है कि प्राचार्य पर हथियार तस्करी, कॉलेज परिसर में हरे-भरे पेड़ों की कटाई, फर्जी जाति प्रमाण पत्र और फर्जी मार्कशीट समेत कई गंभीर आरोप हैं, जिनकी जांच चल रही है और मुकदमे भी दर्ज हैं। संगठन ने सभी मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि इतने बड़े महाविद्यालय के प्राचार्य पर गंभीर आरोपों के बीच निष्पक्ष जांच के लिए प्रशासनिक कार्रवाई जरूरी है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
प्रदर्शन में पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अपूर्व शर्मा, जिलाध्यक्ष सतीश सिकरवार, जिला उपाध्यक्ष अनिल सूर्यवंशी, आगरा कॉलेज अध्यक्ष आरव पांडे, रोहित बघेल, अंशु ठाकुर, सूरज सूर्यवंशी सहित छात्र नेता मौजूद रहे।
___________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments