डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ ने ई-रिक्शा चलाकर निकाली नामांकन यात्रा, "मुझे मेरा दोस्त लौटा दो" अभियान का किया ऐलान

आगरा, 05 अक्टूबर। विधान परिषद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ ने सोमवार को आवास विकास सेक्टर-14 स्थित राज रॉयल गार्डन से पूजा-अर्चना कर नामांकन यात्रा शुरू की। वे खुद ई-रिक्शा (टिर्री) चलाते हुए समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे।
डिप्टी सीएम के बयान पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जब सरकार युवाओं से 4 घंटे ई-रिक्शा चलाने को कहती है, तो सरकार का औचित्य क्या है? इस दौरान उन्होंने यूजीसी रोलबैक और "मुझे मेरा दोस्त लौटा दो" अभियान की घोषणा की। कहा- "मेरा दोस्त दलित समाज से था, साथ पढ़े-खाए, पर आज कानून और नीतियों से समाज में दूरी आ गई है। इस खाई को पाटकर भाईचारा लौटाना है।"
उन्होंने शिक्षकों, स्नातकों और स्कूल प्रबंधकों से सही उम्मीदवार चुनने और 23 तारीख को बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। 
इस मौके पर चुनाव प्रमुख प्राची राज कुलश्रेष्ठ, रोमा परमार, अतुल कुलश्रेष्ठ, प्रदीप शर्मा, फिरोजाबाद से नीलम शर्मा, फर्रुखाबाद से कंचन मिश्रा, मथुरा से नीतू राजौरिया समेत आगरा सहित कई जिलों के प्रभारी और सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।
_____________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments