जिला अस्पताल में मेडिकल के दौरान आमने-सामने आए दो पक्ष, मारपीट से मचा हड़कंप
आगरा, 03 अक्टूबर। थाना रकाबगंज क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल में शनिवार को मेडिकल के दौरान गुलाबगंज मामले से जुड़े आरोपी और पीड़ित पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। अस्पताल परिसर में अचानक हुए हंगामे से मरीजों और तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि गुलाबगंज मामले को लेकर दोनों पक्षों में पहले से विवाद चल रहा है। इसी मामले में शनिवार को सात लोग मेडिकल कराने जिला अस्पताल पहुंचे थे। मेडिकल की प्रक्रिया चल रही थी, तभी आरोपी और पीड़ित पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्ष हाथापाई पर उतर आए।
अस्पताल में मारपीट होते ही वहां मौजूद मरीज और तीमारदार इधर-उधर हटने लगे। कुछ लोग तमाशबीन बने रहे तो कुछ ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। काफी मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ और अस्पताल में स्थिति सामान्य हो सकी।
घटना के बाद अस्पताल परिसर में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा। सूचना पर पुलिस को अवगत कराया गया है। पुलिस का कहना है कि अस्पताल परिसर में मारपीट की जानकारी मिली है, मामले की जांच की जा रही है कि विवाद किस बात पर शुरू हुआ और इसमें कौन-कौन शामिल थे।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments