सिकंदरा में गरबा नाइट, आराधना और सांस्कृतिक सौहार्द्र में डूबीं महिलाएं
आगरा, 25 अक्टूबर। सिकंदरा क्षेत्र में विगत रात्रि गरबा नाइट का भव्य सांस्कृतिक आयोजन किया गया। पूजा अग्रवाल, नेहा मगन, प्राची अग्रवाल एवं उनकी समस्त टीम के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी महिलाओं ने गरबा की थाप पर मां दुर्गा की आराधना करते हुए भक्ति और उल्लास के साथ नृत्य किया। ढोल-नगाड़ों और गुजराती लोकगीतों की धुन पर पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और महिला एकता का सुंदर संगम देखने को मिला।
आयोजकों ने बताया कि व्यस्त दिनचर्या के बीच महिलाओं को आपसी मेल-मिलाप और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का अवसर देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। सभी ने एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में उत्सव का आनंद लिया।
________________________________________
Post a Comment
0 Comments