राधास्वामी जिला सत्संग समारोह श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न
आगरा, 25 अक्टूबर। राधास्वामी सत्संग सभा दयालबाग की जिला सत्संग एसोसिएशन द्वारा रविवार को पंचगाई ब्रांच में जिला सत्संग समारोह आयोजित किया गया। हर चार साल में होने वाले इस समारोह में आगरा की 11 ब्रांचों से करीब 3000 सत्संगी, जिज्ञासु और बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम सुबह 8:30 से दोपहर तीन बजे तक चला।
समारोह में राधास्वामी मत का सत्संग, भक्ति संगीत, संत सतगुरुओं के पवित्र वचन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। भक्ति संगीत और वचनों के माध्यम से प्रेम, सेवा, विनम्रता और सदाचार पर प्रकाश डाला गया। बच्चों और युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रश्नोत्तरी में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस दौरान निस्वार्थ सेवा करने वाले सेवादारों को सम्मानित किया गया। महिला एसोसिएशनों द्वारा तैयार गर्म कपड़े, सिले वस्त्र और खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। समापन पर सामूहिक प्रसादी भोज हुआ।
जिला सेक्रेटरी कर्नल (रिटा.) आर.के. सिंह, रीजनल प्रेसिडेंट राकेश नारंग, रीजनल सेक्रेटरी विकास सिन्हा, शरद सिन्हा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन श्रुति सिन्हा ने किया।
__________________________________
Post a Comment
0 Comments