लबीब, निकेन और इभान ने जीती सेंट पीटर्स कॉलेज क्रॉस कंट्री रेस

आगरा 17 अक्टूबर। सेंट पीटर्स कॉलेज में वार्षिक क्रॉस कंट्री रेस आयोजित की गई। इस रेस में लगभग 600 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसका उद्घाटन प्रधानाचार्य फादर डॉ ऑल्विन पिंटो ने फ्लैग दिखाकर किया।
सीनियर वर्ग में लबीब खान प्रथम, अध्ययन मनोज सिंह द्वितीय, स्वास्तिक बंसल, तृतीय स्थान पर रहे। मिडिल वर्ग में प्रथम स्थान निकेन सेमुएल, द्वितीय युवराज सिंह चौहान, देव शर्मा तृतीय स्थान पर विजेता रहें। प्राइमरी वर्ग में प्रथम स्थान पर इभान गाँधी, द्वितीय स्थान पर आकर्ष यादव एवं आस्विक मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे।
प्रथम 25 प्रतिभागी छात्रों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएँगे।
इस अवसर पर कॉलेज के उपप्रधानाचार्य फा. कुलकंत, फा. लूईस खेस, सिस्टर एन्सी एवं कोर्डिनेटर शोभा राणा व कॉलेज के खेल प्रभारी एवं अध्यापक-अध्यापिकाएँ उपस्थित रहे। इस अवसर पर फा. ऑल्विन पिंटो ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए खेलों में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया।
_______________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments