खबरें खेल जगत की.....

41वीं यूथ नेशनल बास्केटबॉल के लिए यूपी बालिका टीम का कैंप आगरा में जारी
आगरा, 17 अक्टूबर। जिला बास्केटबॉल संघ सचिव हरी सिंह के अनुसार 41वीं यूथ नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश बालिका टीम का प्री-नेशनल कोचिंग कैंप एकलव्य स्टेडियम आगरा में 24 अक्टूबर तक चल रहा है।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि शिविर में खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीकी दक्षता, टीम समन्वय और रणनीति पर विशेष फोकस है। मुख्य कोच श्यामवीर सिंह और सहायक कोच कन्हैया पाठक प्रशिक्षण दे रहे हैं। संयुक्त सचिव डॉ. रीनेश मित्तल के अनुसार कैंप में 17 खिलाड़ी शामिल हैं - आगरा की दीपिका, हर्षिता, दीक्षा, प्रयागराज की मनु, बुलंदशहर की साधना, अनुष्का कश्यप, अर्चना, आराध्या, मेरठ की प्रिया, साइना, नव्या, सौम्या, बनारस की कामना, लखनऊ की अनुष्का पांडा, स्वस्तिका सिंह, हापुड़ की दिया खन्ना और अनुष्का पुरी।
________________________________________
आगरा मंडल की सीनियर मुक्केबाजी टीम बनी चैंपियन, छह स्वर्ण, एक रजत जीता
आगरा, 17 अक्टूबर। खेल निदेशालय यूपी और यूपी बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा 12 से 15 अक्टूबर तक मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति सीनियर पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता में आगरा मंडल ने दबदबा बनाया।
कोच गौरव ठाकुर ने बताया कि मंडल ने छह स्वर्ण और एक रजत जीतकर सर्वश्रेष्ठ टीम का खिताब जीता।
स्वर्ण विजेता -
- 60 किग्रा - रोहित यादव
- 65 किग्रा - करन राजपूत
- 75 किग्रा - सूर्य प्रताप यादव
- 80 किग्रा - यश तिवारी
- 85 किग्रा - आशुतोष चौहान
- 90+ किग्रा - शिवम सैनी
50 किग्रा में मुस्तकीम ने रजत पदक जीता।
इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा, बॉक्सिंग संघ अध्यक्ष पृथ्वीराज चाहर, सचिव ब्रजेश कुमार मीणा, ललित शर्मा, माता प्रसाद, संजय गौतम सहित सभी ने हर्ष व्यक्त किया।
________________________________________
तिरुपति में चमके आगरा के लाल, नेशनल डायमंड बॉल चैंपियनशिप जीतकर लौटे अमन और शिवम 
आगरा, 17 अक्टूबर। आंध्र प्रदेश के तिरुपति में आयोजित पहली जूनियर नेशनल डायमंड बॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने ट्रॉफी जीती। विजेता टीम में शामिल आगरा के राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज के छात्र अमन शर्मा और शिवम का विद्यालय में भव्य स्वागत किया गया।
समारोह में प्रधानाचार्य मानवेंद्र सिंह डायमंड बॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव संजीव कुमार यादव, वी.डी. पाराशर, अनिल कुमार, दिलीप शर्मा, तरुण चतुर्वेदी, मोहित अरोड़ा, रागिनी जैन, दीक्षा निगम सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments