कमला नगर की महिला के खाते से 6.20 लाख की साइबर ठगी, एफआईआर दर्ज
आगरा, 16 अक्टूबर। कमला नगर निवासी महिला के बैंक खातों से करीब 6.20 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार, पीड़िता वंदना करमचंदानी ने यूनियन बैंक और एक्सिस बैंक में अपने खातों से 5 अनधिकृत UPI ट्रांजैक्शन की शिकायत की है।
शिकायत के मुताबिक घटना विगत 26 सितंबर को हुई। बिना अनुमति अलग-अलग UPI ट्रांजैक्शन से देखते ही देखते 6.20 लाख रुपये निकल गए। जानकारी होने पर उन्होंने बैंकों को सूचना दी। पीड़िता का कहना है कि शिकायत के बाद कुछ रकम खाते में वापस दिखी, लेकिन वह उसे निकाल नहीं पा रही हैं। इससे परेशानी और बढ़ गई है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को पकड़ने और पूरी रकम वापस दिलाने की मांग की है।
मामले में 13 अक्टूबर को साइबर क्राइम थाना आगरा में FIR दर्ज हुई। पुलिस UPI विवरण और जिन खातों में रकम गई, उनकी जांच कर रही है। बैंक रिकॉर्ड और डिजिटल लेनदेन को अहम साक्ष्य माना जा रहा है।
_________
Post a Comment
0 Comments