पति ने की थी चांदनी की हत्या, जेठ सहित गिरफ्तार
आगरा, 02 अक्टूबर। थाना अछनेरा क्षेत्र के कुकथला गांव में चांदनी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार चांदनी की हत्या उसके पति लोकेंद्र सोलंकी ने सिर पर भारी वस्तु से वार कर की थी।
पुलिस ने मीडिया को बताया कि हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को घर के पीछे बने बाड़े में ले जाया गया और बाइक से पेट्रोल निकालकर जलाने की कोशिश की गई। मामले में पुलिस ने पति लोकेंद्र सोलंकी और जेठ मानवेन्द्र उर्फ मयंक सोलंकी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, जांच में तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों को आधार बनाया गया है। हत्या के बाद शव ठिकाने लगाने में और कौन शामिल था, इसकी जांच जारी है। तीन महिलाओं समेत पांच अन्य संदिग्ध अभी रडार पर हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
_______________________________________

Post a Comment
0 Comments