न्योता ऐसा कि सड़कों पर उतर आई मिथिला!

आगरा, 03 अक्टूबर। बाईपास मार्ग स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से शनिवार की सायं जब जनकपुरी महोत्सव-2026 की आमंत्रण यात्रा निकली। आगे-आगे भगवान गणेश जी की सवारी, पीछे राजा जनक-रानी सुनयना का रथ और उसके पीछे दोपहिया-चार पहिया वाहनों का लंबा काफिला चल रहा था।
आमंत्रण यात्रा गणपति किंग्स काउंटी, होली पब्लिक स्कूल, नील फ्लोरेंस सहित विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जय श्रीराम-जय सियाराम के जयघोष से माहौल भक्तिमय रहा। 

रथ पर राजा जनक के स्वरूप अशोक कुमार गोयल और रानी सुनयना के स्वरूप लता गोयल विराजमान होकर हाथ जोड़कर जनकसुता के विवाह का निमंत्रण देते चले। रथ के पीछे खुली जीप में अध्यक्ष राजीव यादव, महामंत्री मनोज जादौन, मुख्य संयोजक मनोज बंसल, मुख्य संरक्षक अजय गर्ग अवागढ़, स्वागताध्यक्ष अरविंद शर्मा, कार्यकारी अधिकारी संजय गोयल, संतोष कटारा सहित पूरी समिति न्योता दे रही थी।
गणपति किंग्स काउंटी पहुंचने पर मनोज बंसल की अगुवाई में आतिशबाजी और पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत हुआ। वाहनों पर धार्मिक ध्वज यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे।
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने इसे उत्तर भारत की सांस्कृतिक विरासत बताते हुए कहा कि इस बार जनकपुरी ऐतिहासिक होगी। 
_______________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments