सीएम योगी कल शुक्रवार को आगरा दौरे पर, म्यूजियम निरीक्षण, चुनावी जनसभा और शोक संवेदना
आगरा, 15 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार 16 अक्टूबर को जिले के करीब तीन घंटे के दौरे पर रहेंगे। प्रशासन और भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
मुख्यमंत्री विशेष राजकीय विमान द्वारा सुबह 11.10 बजे यहां खेरिया हवाई अड्डे पर आएंगे। उनका काफिला खेरिया एयरपोर्ट से सीधे ताज ईस्ट गेट स्थित निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम पहुंचेगा। म्यूजियम का करीब 80 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है और आगामी 15 दिसंबर को उद्घाटन प्रस्तावित है।
म्यूजियम के बाद मुख्यमंत्री फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। स्नातक सीट से डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह और शिक्षक सीट से हरि किशोर तिवारी भाजपा प्रत्याशी हैं। भाजपा इस सभा को अहम मान रही है, आगरा सहित आसपास के जिलों से 15 हजार लोगों के जुटने का दावा है।
जनसभा के बाद सीएम फतेहाबाद के नगला देवहंस जाएंगे और दिवंगत विधायक छोटेलाल वर्मा के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद खेरिया एयरपोर्ट से गाजियाबाद के लिए रवाना होंगे।
_____________________________________
Post a Comment
0 Comments