मिशन शक्ति: छात्रा रिजा समीर बनीं एक दिन की एसीपी सदर, फरियादियों की सुनी समस्याएं

आगरा, 15 अक्टूबर। मिशन शक्ति अभियान के तहत शहर में सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल की दसवीं की छात्रा रिजा समीर को एक दिन की एसीपी सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
एसीपी सदर की कुर्सी पर बैठकर रिजा समीर ने कार्यभार संभाला और पुलिस विभाग की रोजमर्रा की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई की प्रक्रिया को करीब से समझा।
रिजा के पिता पत्रकार समीर कुरैशी ने बताया कि एक दिन की एसीपी बनकर रिजा ने थाने आए फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें पुलिस की कार्यशैली, महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया।
यह पहल महिला सशक्तीकरण और बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत इस तरह के कार्यक्रम बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में मददगार साबित हो रहे हैं।
___________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments