वाल्मीकि समाज ने 101 किलो की माला पहनाकर किया सांसद नवीन जैन का स्वागत
आगरा, 14 अक्टूबर। राज्यसभा सांसद एवं पूर्व महापौर नवीन जैन का जन्मदिन बुधवार को कमला नगर आवास पर धूमधाम से मनाया गया। सुबह 10 बजे का समय दिया था, लेकिन सुबह से ही कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के पहुंचने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
वाल्मीकि समाज ने 101 किलो की विशाल माला, गदा और फरसा भेंट कर स्वागत किया। ब्राह्मण नेता नागेश पंडित व नीतेश शिवहरे के नेतृत्व में 151 किलो गेंदे के फूलों की माला पहनाई गई। सांसद चांदी के मुकुट, गदा, फरसे, तलवार और मालाओं से लदे नजर आए।
ब्राह्मण समाज ने शंखनाद किया तो कार्यकर्ताओं ने 'नवीन जैन जिंदाबाद' के नारों से गली गूंजा दी। बच्चों ने गीत गाकर बधाई दी, सांसद ने उन्हें आइसक्रीम-चॉकलेट खिलाई।
इस दौरान फरियादी भी पहुंचे तो सांसद ने कार्यक्रम रोककर उनकी समस्याएं सुनीं और जलपान कराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सेवा भाव से प्रेरणा लेकर कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, एमएलसी विजय शिवहरे, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, राकेश गर्ग, अशफाक सैफी, पूर्व मंत्री उदयभान सिंह, जितेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, वाल्मीकि महापंचायत, अग्रवाल महासभा, जैन परिषद सहित कई संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
_________________________________
Post a Comment
0 Comments