ताजमहल देखने आई झारखंड की महिला पर्यटक की मौत, हार्ट अटैक की आशंका
आगरा, 12 अक्टूबर। ताजमहल देखने झारखंड से आई एक महिला पर्यटक की पश्चिमी गेट पार्किंग में अचानक मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने से हुई मौत से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
खबरों के मुताबिक 59 वर्षीय आस्मनिया बीबी झारखंड से आगरा घूमने आई थीं। पश्चिमी गेट पार्किंग में पहुंचते ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में मौत हो गई। मौके पर मौजूद पर्यटकों की भीड़ जुट गई।
ताजमहल के दीदार की हसरत अधूरी रह गई। यात्रा मातम में बदल गई। महिला को पहले से कोई बीमारी थी या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है।
प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना थाना ताजगंज क्षेत्र की है। पुलिस वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।
__________________________________________
Post a Comment
0 Comments