Agra News : खबरें आगरा की....
रविदास की वाणी से गूंजा समरसता महोत्सव
आगरा, 04 अक्टूबर। संत शिरोमणि गुरु रविदास महासभा द्वारा 650वीं जयंती पर बीएसएनएल ग्राउंड, तारघर पर आयोजित तीन दिवसीय समरसता महोत्सव का समापन भक्ति और समरसता के संदेश के साथ हुआ।
क्षेत्र कार्यवाह डॉ. प्रमोद शर्मा ने कहा समरसता को व्यवहार में उतारना होगा। हम पहले भारत माता के पुत्र हैं, बाद में जाति-समाज के।
विश्व रामायण आश्रम दिल्ली के भाई जी अजय ने हनुमान चालीसा, रामधुन और “पायो जी मैंने राम रतन धन पायो” भजन से पंडाल को भक्तिमय कर दिया। कहा- रविदास प्रेम, भक्ति और निर्मलता की मूर्ति थे।
कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा संत रविदास ने समानता और मानवता का मार्ग दिखाया। सचिव अभिनव मौर्य ने कहा महोत्सव मंच से निकलकर हर पीढ़ी तक पहुंचा, जेन-जी और अल्फा को संस्कारों से जोड़ना लक्ष्य है।
इस दौरान निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट 30 बालिकाओं और 27 समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष रमेश कर्दम, विजय सामा, हर्ष दिवाकर, प्रमोद महाजन सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
___________________________________
मां के दूध की हर बूंद नवजात के लिए उम्मीद, मदर मिल्क बैंक टीम का सम्मान
आगरा, 04 अक्टूबर। नवजातों के लिए मां का दूध अमृत समान है। इसी सेवा में जुटी मेडिकल टीम को श्री चंद्रभान साबुन वाले सेवा ट्रस्ट ने सम्मानित किया।
मुंशीपन्ना मातृत्व केंद्र, डी-2 प्रताप नगर, खतैना रोड स्थित मदर मिल्क बैंक प्रकल्प पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त पीसीएस एनके पालीवाल ने टीम का अभिनंदन किया।
बताया गया कि अब तक 158 नवजातों को 12,500 मिलीलीटर मां का दूध उपलब्ध कराया जा चुका है। उन शिशुओं को जीवन का संबल मिला जिन्हें समय पर मां का दूध नहीं मिल पाया।
पालीवाल ने कहा, एक-एक बूंद पहुंचाना मानवता की सेवा है। ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक कुमार एडवोकेट ने कहा यह पहल संवेदना और सहयोग को मजबूत करती है। पांच नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित किया गया। मंच संचालन रमेश चंद अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर संजीव जैन, मनोज अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, सचिन गोयल, राजीव जैन, एचके बंसल, निधि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
___________________________________
पितरों के स्मरण व मोक्ष के लिए विद्युत शवदाहगृह पर सजी श्री खाटू श्याम की भजन संध्या
आगरा, 04 अक्टूबर। पितृपक्ष में पितरों के स्मरण के लिए श्याम भक्त मंडल पथवारी व श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में ताजगंज स्थित विद्युत शवदाहगृह पर श्री खाटू श्याम की संगीतमय भजन संध्या हुई।
“आ रहा हूं बाबा, तुझ पे भरोसा है”, “श्याम तेरे भरोसे मेरा परिवार है”, “जिसकी नैया श्याम भरोसे, वो नैया डूब नहीं सकती” जैसे भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। सभी ने पितरों की आत्म शांति की कामना की। परिसर खाटू नरेश के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। अंत में आरती हुई।
इस अवसर पर अध्यक्ष अनिल जिंदल, विष्णु चौधरी, ताराचंद गोयल, संजीव गुप्ता, मनोज शर्मा, प्रशांत गुप्ता, राकेश अग्रवाल, विकास अग्रवाल, विनोद गोयल, लब्बी भगत, भोला वर्मा, प्रमोद गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, विपिन जिंदल, नंदकिशोर गोयल आदि मौजूद रहे।
___________________________________
प्रथम आगरा डिस्ट्रिक्ट रोलर स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप का ऐतिहासिक आगाज
आगरा, 04 अक्टूबर। सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज, वजीरपुरा रोड में प्रथम आगरा डिस्ट्रिक्ट रोलर स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हुआ। 20 से अधिक स्कूलों के 325 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
जिला रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव गगन मदान ने कहा यह आगरा में स्केटिंग इतिहास का महत्वपूर्ण अवसर है, पहली बार इतनी बड़ी संख्या में भागीदारी हुई। अध्यक्ष रवि नारंग ने बताया विजेताओं का चयन मेरठ में होने वाली स्टेट चैंपियनशिप के लिए होगा, जहां वे आगरा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
शुभारंभ पर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, फादर एल्विन पिंटो, फादर कुलकंथ चिनचैनी, प्रो. विजय श्रीवास्तव, एसएस यादव, संजय तोमर, गौतम सेठ, विजय सिंह, रामलाल यादव, राजीव सोही आदि मौजूद रहे।
___________________________________
पीएम मोदी के सेवा के 25 वर्ष पर डॉ. गौतम्स का मेगा स्वास्थ्य शिविर, 886 को लाभ
आगरा, 04 अक्टूबर डॉ. गौतम्स जर्मन होम्यो मेडी सेन्टर, कारगिल पश्चिमपुरी रोड पर पीएम नरेंद्र मोदी के स्वर्णिम 25 वर्ष सेवा समर्पण के तहत 4 अक्टूबर को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा। उद्घाटन अशोक कुमार कुलश्रेष्ठ, संपर्क प्रमुख ब्रज प्रांत RSS ने किया। संयोजक अनुराग कुलश्रेष्ठ, अजय कुलश्रेष्ठ व एकल गौतम रहे।
डॉ. अनिल गौतम ने कहा भागदौड़, प्रदूषण से गंभीर बीमारियां बढ़ीं, प्राकृतिक चिकित्सा जरूरी है। डॉ. दिशा गौतम ने कहा इम्युनिटी मजबूत होना अनिवार्य, होम्योपैथी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। डॉ. नकुल गौतम ने कहा बच्चों में इम्युनिटी कम होना चुनौती, होम्योपैथी बिना साइड इफेक्ट मजबूत करती है।
शिविर में होम्योपैथी, फिजियो, दंत, नेत्र परामर्श, 2000 रुपये की BMD जांच निःशुल्क, खून-पेशाब जांच पर 70% छूट व हाइट पर विशेष परामर्श मिला। नगर निगम के मुख्य कर अधिकारी एसके गौतम व सुशील गौतम ने डॉक्टरों व आयोजकों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
___________________________________
Post a Comment
0 Comments