आगरा में गोपालदास समेत छह प्रतिष्ठानों से नौ खाद्य नमूने लिए गए

आगरा, 16 अक्टूबर। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत आम जनमानस को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में जनपद आगरा में विभाग की टीम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने संग्रहित किए।
कहां-कहां से लिए नमूने
अभियान के अंतर्गत 6 इकाइयों से कुल 9 नमूने लिए गए।
1.  गोपाल दास पेठावाले, शाह मार्केट, एमजी रोड से माधुरी मिठाई और छेना मिठाई के 2 नमूने।
2.  अतुल डेयरी, नामनेर से पनीर का 1 नमूना।
3.  मित्तल डेयरी, नामनेर से पनीर का 1 नमूना।
4.  Blink Commerce Pvt. Ltd.*, मौजा राजाराय, आगरा से कुट्टू के आटे और साबूदाना के 2 नमूने।
5.  Blink Commerce Pvt. Ltd., मौजा मऊ, 100 फीट रोड, दयालबाग से कुट्टू के आटे का 1 नमूना।
6.  Innovative Retail Concepts Pvt. Ltd., न्यू आगरा, दयालबाग रोड से साबूदाना और गाय के घी के 2 नमूने।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-II महेंद्र कुमार ने बताया कि सभी संग्रहित नमूनों को नियमानुसार विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
विभाग ने बताया कि त्योहारों तक प्रवर्तन व निरीक्षण की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। सभी खाद्य कारोबारियों से अपील है कि गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षित भंडारण का विशेष ध्यान रखें।
_________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments