सेंट पीटर्स कॉलेज की 'ए' टीम ने जीता 57वां आर्चबिशप डोमिनिक अथाइड मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट

आगरा 15 अक्टूबर। सेंट पीटर्स कॉलेज की 'ए' टीम ने 57वां आर्चबिशप डोमिनिक अथाइड मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट जीत लिया। कॉलेज मैदान पर गुरुवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में विजेता टीम ने सेंट पीटर्स टीम 'बी' को 2-0 से हरा दिया। प्रतियोगिता में इस वर्ष 15 विद्यालयों की प्रतिभागिता रही।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि रूप में कर्नल अश्वनी उपाध्याय, प्रबंधक फा. इग्नेशियस मिरांडा, फा. डेनिस डीसूजा (शिक्षा निदेशक आर्चडाइसिस आगरा), डॉ. पराग गौतम, प्रधानाचार्य फा. डॉ. ऑल्विन पिंटो, उपप्रधानाचार्य फा. कुलकंत, सिस्टर एन्सी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। विजेता टीम को प्रमाणपत्र व 10,000 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। मैन ऑफ द टूर्नामेंट इहान आदिल, बेस्ट गोलकीपर अरीब खान, टॉप स्कोरर ऑफ द टूर्नामेंट अध्ययन मनोज सिंह, मैन ऑफ द मैच प्रबल कुमार गुप्ता बने।
इससे पहले खिलाड़ियों के परिचय के साथ मैच प्रारंभ हुआ। दोनों टीमों ने बहुत ही रोमांचक खेल का प्रदर्शन किया। 
टूर्नामेंट में रेफरी परमजीत सिंह, अनिल राजन, मनोज शर्मा, ग्यासुद्दीन कुरैशी, सोनू वर्मा, राहुल कुमार तथा विद्यालय के कोच अंकुश कुमार, कौशलेंद्र सिंह, शरद उपाध्याय, निनाद मिल्टन एवं सुमंत कुमार का सहयोग रहा।
______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments