अग्रवंश सेवा ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाई महाराजा अग्रसेन जयंती, 101 अग्रवंशी सम्मानित

आगरा, 12 अक्टूबर। अग्रवंश सेवा ट्रस्ट द्वारा सोमवार की शाम दयालबाग स्थित द ग्रांड सेलिब्रेशन रिजॉर्ट में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव सामाजिक एकता और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया।
समारोह में समाजसेवी रमाशंकर अग्रवाल को अग्रवंश भामाशाह सम्मान सहित 101 अग्रवंशियों को सम्मानित किया गया।
समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल ने अपनी पूज्य माताजी के नाम पर 101 महिलाओं को माँ इंद्रा देवी अन्नपूर्णा किट और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 31 महिलाओं को माँ इंद्रा देवी नारी गौरव सम्मान प्रदान किया।
कार्यक्रम में मेहंदी, थाल सज्जा, डांस और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं में अग्रवंशी बच्चों और महिलाओं ने प्रतिभा दिखाई। महाराजा अग्रसेन और महारानी माधवी के स्वरूप बने बच्चों की आरती उतारी गई और अंत में डांडिया ने समारोह में चार चांद लगा दिए।
मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, खेरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष सुधीर गर्ग गुड्डू भाई, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, स्वागताध्यक्ष राकेश अग्रवाल, संरक्षक दिनेश अग्रवाल, अध्यक्ष मनोज अग्रवाल अछनेरा वाले मौजूद रहे। संयोजक विकास बंसल लड्डू, अंकुर अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, मनीष जैन, लव अग्रवाल, सुनील सिंघल, युगल सिंघल, मुकेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन कवि कुमार ललित और अंशिका ने किया। निर्णायक मंडल में पूजा अग्रवाल, डॉ. राधिका मित्तल, विवेक गर्ग और पायल गर्ग शामिल रहीं। संयोजक विकास बंसल लड्डू ने सभी का आभार व्यक्त किया।
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments