ताजमहल में पर्यटकों के चप्पल उतारकर 'बम-बम भोले' बोलने के वीडियो वायरल

आगरा, 13 सितम्बर। ताजमहल में रविवार को पर्यटकों के पांच वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए। वीडियो में पर्यटक रॉयल गेट से प्रवेश करते समय चप्पल उतारकर, झुककर चौखट को मंदिर की तरह छूते और हाथ जोड़कर 'बम-बम भोले' का उद्घोष करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में दिख रहा है कि कुछ पर्यटक गेट की चौखट के सामने झुक रहे हैं, उसके बाद हाथ जोड़कर धार्मिक नारे लगा रहे हैं। वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद स्मारक की सुरक्षा को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
   
बता दें कि ताजमहल को शिव मंदिर 'तेजोमहालय' होने का दावा लंबे समय से किया जाता रहा है, हालांकि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) इस दावे से इनकार करता रहा है। एएसआई के मुताबिक संरक्षित स्मारक में ऐसी कोई भी गतिविधि नहीं की जा सकती जो स्मारक की सामान्य परंपरा से अलग हो।
वायरल वीडियो को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा ने वीडियो में दिख रहे पर्यटकों को सम्मानित करने की घोषणा की है। संगठन की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने कहा कि ताजमहल को लेकर उनकी धार्मिक मान्यता है और इसी आधार पर वह ऐसे पर्यटकों का सम्मान करना चाहते हैं।
___________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments