फतेहाबाद रोड पर होटल के किचन में लगी आग
आगरा, 18 सितम्बर। थाना एकता क्षेत्र स्थित होटल हेवन एंड नाइट क्लब में गुरुवार देर रात आग लग गई। होटल की पहली मंजिल पर बने किचन में अचानक आग भड़कने से पूरे होटल में हड़कंप मच गया।
बताया गया है कि जिस समय आग लगी, उस समय होटल में एक पार्टी चल रही थी। किचन से धुआं उठता देख होटल स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा के लिहाज से होटल में मौजूद लोगों को तुरंत बाहर निकाला गया और होटल को खाली कराया गया।
सूचना मिलते ही थाना एकता पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या गैस लीकेज से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फायर विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।
____________________

Post a Comment
0 Comments