बिजली विभाग के अवर अभियंता और लाइनमैन घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए

आगरा, 03 सितम्बर। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के जैतपुर उपखंड में तैनात अवर अभियंता राजकुमार और लाइनमैन आनंद मिश्रा को एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को 15 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया, विद्युत अधिकारियों ने फिलहाल चुप्पी साध रखी है। उपखंड अधिकारी जैतपुर ने कार्रवाई की पुष्टि की।
आरोप है कि बाह तहसील के ग्राम अभयपुरा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता और लाइनमैन विगत 31 अगस्त को मढ़ेपुरा गांव के संदीप के यहां बिजली चेकिंग करने गए थे। 
आरोप है कि उन्होंने ग्रामीण पर बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए उससे 15 हजार रुपये मांगे थे। रकम नहीं देने पर उसके विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे रहे थे। 
पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन विभाग में की। उपभोक्ता की शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की और दोनों को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद एंटी करप्शन टीम दोनों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 
______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments