एटा के बुजुर्ग चिकित्सक की स्वाइन फ्लू से आगरा के अस्पताल में मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

आगरा, 03 सितम्बर। एटा जनपद के एक बुजुर्ग चिकित्सक की आगरा के एक निजी अस्पताल में स्वाइन फ्लू से मौत हो जाने की खबर है। चिकित्सक की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एटा जिले के पटियाली गेट निवासी 80 वर्षीय डॉ. शीलेंद्र गौड़ को हार्ट अटैक आने के बाद पिछले दिनों आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने स्वाइन फ्लू की आशंका में उनकी जांच कराई। जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। इसके बाद अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा था। लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका। गुरुवार को उनकी मौत हो गई। 
चिकित्सक की मौत की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गंभीर हो गया है। विभागीय टीम मृतक के संपर्क में आए परिजन और अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। स्वास्थ्य विभाग मृतक के संपर्क में आए परिजन की स्वाइन फ्लू की जांच भी कराएगा, ताकि संक्रमण की स्थिति का समय रहते पता लगाया जा सके। परिजनों को संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई है।
__________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments