आठ को शास्त्रीपुरम, नौ को हलवाई की बगीची और दस को संजय प्लेस क्षेत्र में रहेगी पानी की किल्लत, लोगों से भंडारण की अपील

आगरा, 07 सितम्बर। शहर में 8 से 10 सितंबर तक तीन दिन पानी की किल्लत रहेगी। इसका कारण पानी के टैंको की सफाई है। अलग-अलग दिनों में अलग-अलग क्षेत्रों में पानी की समस्याएं बनी रहेंगी।
समस्या से बचने के लिए जलकल विभाग ने पानी स्टोर करने की अपील की है। लोग पानी का टैंकर भी जलकल विभाग से मंगा सकते हैं। जलकल विभाग द्वारा समय समय पर पानी के टैंकों की सफाई की जाती है। इसको देखते हुए शास्त्रीपुरम, हलवाई की बगीची और संजय प्लेस में पानी के टैंकों की सफाई होनी है।
आठ सितंबर को शास्त्रीपुरम जोनल पंपिंग स्टेशन स्थित अंडरग्राउंड पानी के टैंकी की सफाई होनी है. इस कारण आठ सितंबर को पूरे शास्त्रीपुरम क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं होगी। 
नौ सितंबर को हलवाई की बगीची स्थित अंडरग्राउंड पानी के टैंक की सफाई का काम होना है। इस वजह से हलवाई की बगीची के साथ आवास विकास के सभी सेक्टरों में पानी की सप्लाई नहीं होगी।
दस सितंबर को संजय प्लेस जोनल पंपिंग स्टेशन के टैंक की सफाई होनी है। इस कारण संजय प्लेस के साथ ही मंडी सईद खां, खटीकपाड़ा आदि इलाकों में पानी नहीं आएगा।
__________________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments