फुआरों के बीच निकली मुकुट महोत्सव शोभायात्रा में दिखा धर्म और आस्था का संगम

आगरा, 26 सितम्बर। श्री रामलीला महोत्सव 2026 के अंतर्गत शनिवार को 136वीं श्री मुकुट महोत्सव शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। बारिश की हल्की फुआरों के बीच बाबा मनःकामेश्वरनाथ के मुकुट की आरती और दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुई शोभायात्रा में सजी-धजी झांकियां, बैंडों की धुन, अखाड़ों के करतब और नासिक ढोल की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया।
श्री मुकुट महोत्सव प्रबंध समिति के तत्वावधान में निकली शोभायात्रा का शुभारंभ महापौर हेमलता दिवाकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि सूरज ठेकेदार रहे। इस अवसर पर पार्षद बंटी माहौर, मधु माहौर, बद्री प्रसाद, प्रवेश पटेल, विनय अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
 
शोभायात्रा में 50 आकर्षक झांकियां, पांच बैंड, पांच अखाड़े, 10 डीजे और दो नासिक ढोल शामिल रहे। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। फव्वारा चौराहे पर लगाए गए मंच से समिति ने झांकी और बैंड संचालकों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
यात्रा के दौरान कोरी समाज की संस्थाओं ने जगह-जगह प्याऊ लगाकर श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल की व्यवस्था की।
समिति के संरक्षक चौ. हरिबाबू, अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलाल, महामंत्री राजकुमार, कोषाध्यक्ष सुभाष बाबू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और समाजबंधु शोभायात्रा में मौजूद रहे।

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments