एत्मादपुर में चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान
आगरा, 30 सितम्बर। एत्मादपुर थाना क्षेत्र के छलेसर चौकी अंतर्गत झरना नाले के पास बुधवार को चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते कार धू-धू कर जल उठी।
चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत छलांग लगाकर जान बचाई। आग की ऊंची लपटें और धुएं से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
एक व्यक्ति को एंबुलेंस से अस्पताल भेजे जाने की सूचना है, हालांकि झुलसने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, भीड़ को नियंत्रित किया। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की है। पुलिस जांच कर रही है। कार को काफी नुकसान पहुंचा है।
__________________

Post a Comment
0 Comments