तेज रफ्तार डंपर ने छीना परिवार का सहारा, प्रिंसिपल की दर्दनाक मौत
आगरा, 30 सितम्बर। मलपुरा थाना क्षेत्र में ग्वालियर रोड पर बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार डंपर और स्विफ्ट डिजायर की आमने-सामने टक्कर में 52 वर्षीय प्रिंसिपल भूपेंद्र की मौके पर मौत हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया और वे अंदर फंस गए। खबरों के अनुसार, भूपेंद्र खेरागढ़ के चीतगांव प्राइमरी स्कूल में प्रिंसिपल थे और सिकंदरा में रहते थे। स्कूल से घर लौटते समय हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा।
हादसे के बाद डंपर चालक वाहन 500 मीटर दूर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि चालक की तलाश जारी है।
भूपेंद्र की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। पीछे बेटा रचित (21) और बेटी कृतिका (19) हैं। उनकी सरकारी सेवा के अभी 10 साल बाकी थे।
_______________________________________

Post a Comment
0 Comments