रामलीला कमेटी ने की जनकपुरी कार्यालय में राम दरबार की महाआरती, केक भी काटा गया
आगरा, 17 सितम्बर। श्रीरामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जनकपुरी पहुंचकर राम दरबार की संध्या महाआरती की।
भावना एस्टेट सिकंदरा स्थित जनकपुरी महोत्सव समिति के कार्यालय में भगवान राम और माता सीता की प्रतिमाओं की आरती के साथ ही स्तुतियां भी गाई गईं। महिलाओं ने सुंदर भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान जनकपुरी समिति ने महोत्सव की तैयारियों से भी रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को अवगत कराया।
आरती करने वालों में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष मुकेश जौहरी, उपाध्यक्ष संजय तिवारी, कॉर्डिनेटर अंजुल बंसल, उपमंत्री रामांशू शर्मा, राम राहुल शर्मा, विकास अग्रवाल, सुमित बंसल, किट्टू शर्मा आदि शामिल रहे।
इस दौरान विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने उम्मीद जताई कि इस वर्ष की जनकपुरी ऐतिहासिक होगी। महामंत्री राजीव अग्रवाल और उपाध्यक्ष संजय तिवारी ने भी विचार व्यक्त किए।
बता दें कि जनकपुरी समिति के भावना एस्टेट परिसर स्थित कार्यालय में प्रतिदिन संध्या आरती पूरे उल्लास के साथ की जाती है। रामलीला के अंतर्गत जनकपुरी महोत्सव आगामी छह से नौ अक्टूबर तक प्रस्तावित है, हालांकि उससे पहले आमंत्रण यात्रा और हल्दी, मेहंदी, महिला संगीत जैसे कार्यक्रम भी शुरू हो जायेंगे।
_____________________________

Post a Comment
0 Comments