ताज के साए में जले आशीर्वाद के दीप, नवीन जैन ने की पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना

आगरा, 17 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दशहरा घाट पर ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम हुआ। राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नेतृत्व में हजारों दीप जलाए गए और पीएम की लंबी उम्र, स्वास्थ्य की कामना की गई।
सांसद नवीन जैन ने कहा कि यह कार्यक्रम पीएम के प्रति जनता के प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। गरीब को लगा कि सरकार ने उसकी जरूरत समझी है। उन्होंने कहा, विपक्ष कहता है मोदी भगवान नहीं हैं, मैं भी मानता हूं, लेकिन उनके काम भगवान से कम नहीं। गरीब को अन्न योजना से भोजन, आवास योजना से पक्का घर, आयुष्मान से इलाज, उज्ज्वला से धुएं से राहत मिली। जनधन से बैंकिंग और सूर्य घर से बिजली मिली। योजनाओं में जाति-धर्म नहीं देखा गया।
महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि ताज के साए में जले दीप आगरा की जनता के स्नेह के प्रतीक हैं। कार्यक्रम में विधायक जीएस धर्मेश, पार्षद जगदीश पचौरी, महेश शर्मा, अनिल सारस्वत, कौशल चौहान, अतुल गर्ग समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
_______________________________________

ख़बर शेयर करें :

Post a Comment

0 Comments